*लोकेशन=पथरिया जिला दमोह।* *संवाददाता=कौशल तिवारी पथरिया।* *स्लग=कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ विरागमय चातुर्मास* एंकर= नगर में स्थित विरागोदय तीर्थ धर्म धाम में विराजित बुंदेलखंड के प्रथम दिगम्बर जैन आचार्य श्री108 विराग सागर जी महाराज ससंघ 25 साधु विराजमान हैं
जहाँ गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर आचार्य संघ का चातुर्मास कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ।इस शुभ अवसर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य राजेश राहुल चौधरीको प्राप्त हुआ।गुरुदेव के पाद प्रक्षालन सुरेंद्र जी दमोह और शास्त्र भेंट विष्णु बोहरा निवाई राजस्थान वालो को प्राप्त हुआ।आचार्य भगवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा गुरु की महिमा अनंत हैं इसका कोई पार नहीं,साथ ही सभी भक्तों को संकल्प भी दिलाया की अपने मुख से निर्ग्रन्थ साधुओं की निंदा नही करेंगे और न ही सुनेंगे।आचार्य भगवान की मंगलमय संगीतमय पूजन हुई जिसमें नगर एवं बाहर के श्रद्धालुओं ने अर्घ्य चढ़ाए।बालिका मंडल ने भी भक्ति नृत्य के साथ आचार्य श्री की आराधना की।प्रथम कलश के स्थापना का सौभाग्य प्रदीप जी कानपुर,द्वतीय नरेंद्र जी गुरुकृपा परिवार रायपुर, तृतीय कलश विपिन सुबोध चौधरी,चतुर्थ कलश आलोक चौधरी अध्यक्ष, पंचम कलश लख्मीचंद जिनेश कुमार जी को प्राप्त हुआ।48 रिद्धि कलश भी विराजित हुए जिसमे एक कलश रामबाई परिहार पथरिया विधायक,पूर्व विधायक लखन पटेल आदि ने प्राप्त किया। पूज्य गुरुदेव को 23 दिसंबर 2021को दुबई के होटल अतलंटिका में आयोजित समारोह में संस्कृति युवा संगठन द्वारा दिए गए
सर्वोच्च सम्मान “भारत गौरव” को आज प्रतिनिधि मंडल उपस्थित हुआ और भारत सरकार की ओर से आचार्य विराग जी को सम्मानित किया गया और प्रशस्ति भेंट किया।कार्यक्रम में जैन समाज के प्रतिष्ठित जयंत मलैया पूर्व वित्त मंत्री,रामबाई सिंह परिहार विधायक, लखन पटेल पूर्व विधायक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सदस्य रॉव ब्रजेन्द्र सिंह,संतोष पटेल गढ़ाकोटा, ललित पटेल मंडल अध्यक्ष सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा।गौरतलब हो कि 14 जुलाई से 48 दिवसीय भक्ताबर विधान का आयोजन भी क्षेत्र पर होगा जिसमें पूरे भारत वर्ष के भक्तजन उपस्थित होंगे।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश जैन रज्जन रायपुर वालों ने किया आभार व्यक्त राजेश कुबेर ने किया।