थाना कोतवाली पुलिस की सफलता,9 मोटरसाइकिल सहित 2 चोर चढ़े हत्थे
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर की श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों तथा वाहन चोरी करने वाले अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने सम्बंधी निर्देश दिये गये थे। प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में श्री गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन में पुलिस थाना कोतवाली द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर भीमादास बैरागी पिता श्यामदास बैरागी उम्र 19 साल निवासी पीपलखुंटा थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर और राहुल पिता प्रहलादसिंह पंवार उम्र 21 साल निवासी पीपलखुंटा थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर को रंगे हाथों चोरी की मोटर सायकिल सहित पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करते आरोपियों के द्वारा इस मोटर सायकिल के अतिरिक्त अन्य 8 मोटर सायकिलें भी शहर में विभिन्न स्थानों से चोरी करना स्वीकार किया गया है।
आरोपियों की निशांदेही से एक विधि विरुद्ध बालक को भी चोरी की घटना में संलिप्त होना पाया गया है। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से कुल 9 मोटर सायकिलें चोरी की जप्त की गई है। जिनका विवरण इस प्रकार
है।1-हीरो स्प्लेण्डर प्रो काले रंग की जिसका इंजिन नम्बर 99K17E10550. CHASIS NO 99K19F10312, 2-हीरो एचएफ डीलक्स जिसका इंजिन नम्बर HA11EPH9B04247 CHASIS NO. MBLHAROS6H9807029, 3- हीरो एचएफ डीलक्स जिसका इंजिन नम्बर HA11EFE4G02881
4-हीरो एचएफ डीलक्स जिसका इंजिन नम्बर HA11EPJ9C02445 CHASIS NO. MBLHARO58J9C02486, 5-हीरो एचएफ डीलक्स जिसका इंजिन नम्बर HA11EMH9L13283 CHASIS NO. MBLHA715449L13210
6- हीरो एचएफ डीलक्स जिसका इंजिन नम्बर HA11ESLGGO6816 CHASIS NO. MBLHAW149LGG08263 ,7- बजाज डिस्कवर मोटर सायकिल इंजिन नम्बर JBUBUF51389 CHASIS NO. MO20SPAZZUPF72038, 8- होण्डा एक्टिवा से कलर जिसका इंजिन नम्बर ME4JF50AKJ8171913 CHASIS NO. KWPGHMS1058,9- होण्डा एक्टिवा सफेद रंग जिसका इंजिन नम्बर JC44E1000322 CHASIS NO. ME4JC449LA8124126
पुलिस टीमः- उनि वरसिंह कटारा ईचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर एवं टीम में उनि सत्येन्द्रसिंह, प्रआर कमल थावलिया, प्रआर अमित मिश्रा, प्र आर प्रदीप सिंह तोमर, प्रआर संजय बौराना, प्रआर विनोद नामदेव, प्रआर अर्जुनसिंह, प्रआर आशीष वैरागी सायबर, आरक्षक जितेन्द्र टांक, मनीष शर्मा, हरीओम मालवीय, भानुप्रतापसिंह, नीलेश गेहलोत, हरीश यादव
की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।