हत्या के प्रयास के तीन वांछित आरोपी किए गए गिरफ़्तार*
प्रयागराज जनपद के थाना फाफामऊ की पुलिस ने थाना क्षेत्र गाँव रंगापुर से हत्या के प्रयास करने के अपराध में वांछित तीन अभियुक्तो को आज हिरासत में लिया।डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनपद प्रयागराज के सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षो को वांछित अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी करने हेतु दिए गए निर्देश व आदेश को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह थाना सोरांव पर पंजीकृत मुकदमा 55/2021 के वांछित रामनन्द पुत्र स्व० शंकरलाल यादव उम्र48 वर्ष व पप्पु यादव पुत्र राजाराम उम्र 38 वर्ष तथा मनोज पुत्र स्व० राम पदारथ उम्र 44 रंगपुर फाफामऊ को गाँव से गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुशार सभी के खिलाफ थाना पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पवन कुमार पाल
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
इंडियन टीवी न्यूज़
