गाजीपुर जिले के जखनियां ब्लॉक में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती मायावती के समय मे एक योजना चलाई गई थी। उस योजना में अब जंग लग गई है। आपको पता होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती मायावती ने सचल अस्पताल योजना के तहत बस चलाई थी। और आज वह बस ब्लॉकों में सड़ती हुई नजर आ रही है। पता नहीं सरकार इस योजना पर कब ध्यान देगी जनपद में स्वास्थ्य विभाग जर्जर दिखाई दे रहा है। अगर ऐसे ही सरकारी योजनाओं का शोषण किया जाएगा तो स्वास्थ्य विभाग का क्या होगा।
संवाददाता अंकित दुबे ब्यूरो चीफ गाजीपुर