ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रैणी की सरकारी कोलेज मे मेहन्दी , रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

```
रैणी अलवर अशोक कुमार मीना
 अलवर जिले के रैणी उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय रैणी मे आयुक्तालय कलैंडर के अनुसार शनिवार को रंगोली कार्यक्रम,मेहन्दी तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे उपस्थित सभी विधार्थियो ने बढ चढ़कर भाग लिया।
छात्र प्रतिनिधी प्रतिक सैन ने बताया कि हमे ऐसे कार्यक्रमो मे भाग लेना अच्छा लगता है। और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से हमे आपस मे एक दूसरे के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को भी बाहर सबके सामने दिखाने का मौका मिलता है।
रैणी कोलेज प्रिंसिपल कपिल देव कुण्डारा ने भी मिडिया को बताया कि यह कार्यक्रम आयुक्तालय कलैंडर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। और इस कार्यक्रम मे सभी उपस्थित बालक/बालिकाओ ने अपनी रूचि दिखाई तथा सभी ने बढ चढ़कर भाग लिया जो एक सकारात्मक पहल है।
मिडियाकर्मी  अशोक कुमार,नागपाल शर्मा  व महेश चन्द मीना को यह सारी जानकारी कोलेज छात्रप्रतिनिधी प्रतिक सैन और कोलेज प्रिंसिपल कपिल देव कुण्डारा के द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *