गोला बाजार गोरखपुर 27 दिसम्बर। गोला थाना क्षेत्र के भर्रोह चौराहे से आगे स्थित पुलिया के पास मंगलवार की सुबह आठ बजकर बीस मिनट पर मुकदमा संख्या 505/22 धारा 504 506 354 354क 354 ख, में बांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तारकर जेल भेज दिया ।
प्राप्त बिबरण केअनुसार थानाध्यक्ष गोला अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में एस आई रितेश कुमार सिंह मय हमराही संदीप यादव के साथ क्षेत्र गश्त तलाश अभियुक्त निकले थे कि मुखबीर की सूचना पर भर्रोह चौराहे केआगे स्थित पुलिया के पास उक्त मुकदमे में बांछित अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र भोला हरिजन निवासी सुरदापार राजा थाना गोला को पकड़कर जिला जेल भेज दिया।।
इंडियन टीवी न्यूज सुरजदीप मण्डल ब्यूरो गोरखपुर।