गोलाबाजार गोरखपुर 4 जनवरी: कड़ाके की ठंडसे निजाद दिलाने के लिए शासन से उपलब्ध *कम्बल को थानाध्यक्ष गोला अश्वनी कुमार तिवारी ने बुधवार को गोला थाना परिसर में थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों व अन्य जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों में वितरण किया कम्बल पाकर लोगोके चेहरे पर खुशी आ गयी।
बताते चले कि बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड गलन लेकर पड़ रही है।इस ठंड से सभी लोग बेहद परेशानहै। गांव की सुरक्षा के लिए थानों पर ग्राम चौकीदार की तैनाती है ।इस कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाने के लिये थानाध्यक्ष गोला ने कम्बल वितरण किया।
इस अवसर पर समस्त ग्राम चौकीदार व अन्य जरूरत मन्द गरीब असहाय उपस्थित रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़ सुरजदीप मण्डल ब्यूरो गोरखपुर।