बून्दी हिंडोली तहसील से डाबेटा पंचायत के सरपंच भानु प्रताप सिंह को मंत्री अशोक चांदना द्वारा कांग्रेस कमेटी का दबलाना मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर ग्राम वासियों ने माला और साफा बंधवा कर स्वागत किया गया! ग्राम वासियों में सरपंच भानु प्रताप सिंह अध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर दौड़ गई! पंचायत के समस्त गांव से आकर लोगों ने बधाइयां देना शुरू किया! दिनभर बधाई का ताता लगा रहा! डाबेटा पंचायत के सरपंच भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुझे दबलाना मंडल का अध्यक्ष नियुक्त होने पर आप सभी जनता और मंत्री जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं पंचायत के समस्त समुदाय को साथ लेकर चलूंगा और पंचायत में आने वाली समस्याओं को मंत्री और सांसद महोदय तक पहुंच आऊंगा! जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा! और अंत में सभी ग्राम वासियों ने अध्यक्ष साहब का मुंह मीठा किया! इसी दौरान डा बेटा पंचायत के समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे!
संवाददाता पुरुषोत्तम बूंदी