ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

नगर अधिशासी अधिकारी की देख रेख में सम्पन्न हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम महिला सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

```

(पिपराइच)गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) जनपद के उपनगर पिपराइच में नगर पंचायत कार्यालय पर 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नगर अधिशासी अधिकारी माननीय आशुतोष सिंह द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।
आपको बताते चलें नगर पंचायत कार्यालय का कार्य भार मौजूदा समय में नगर अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह के अंतर्गत है,इस क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके द्वारा ध्वजारोहण के कार्यक्रम को नगर पंचायत कर्मचारियों और सभासद गणों की मौजूदगी में पूरा किया गया ,तथा देश सेवा के भावना के प्रति अन्य लोगों को संदेश के साथ साफ सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।इसके बाद महिला सफाई कर्मियों को पुरस्कार स्वरूप अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।तथा इसके बाद नगर के मलिन बस्ती वार्ड नं 15 महर्षि दयानंद नगर में एक सफाई अभियान का कार्यक्रम भी चलाया गया।इस अवसर पर सभी वार्ड सभासद के साथ साथ नगर के कई सभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से वीरेंद्र पाठक,संजय मद्धेशिया,हरिओम जैसवाल,चंदन जैसवाल,नाथूराम ओझा,चंदन श्रीवास्तव,अरबाज अली,कौशलेंद्र राव आदि उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता- सतीश तिवारी ,गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *