ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अमर जवान ज्योति पर निकाला कैंडल मार्च

```

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में शनिवार को अमर जवान ज्योति, विधानसभा परिसर, जयपुर में कैंडल मार्च आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन, राजस्थान द्वारा किया गया। कैंडल मार्च में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सैनी, महिला विंग की राष्ट्रीय प्रभारी चमन कंवर, प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, बीना कंवर, रीना सच्चर, दीपा सिंघानिया, यूथ विंग की तनु सैनी सहित संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सुधांशु गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने शहीदों को नमन करते हुए मोमबत्तियाँ जलाईं और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज रही और सभी ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

 

जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *