प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश
डिंडोरी के बिछिया चौकी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में लाइट की बात पर हुए विवाद में आरोपी द्वारा नवीन चौकसे पिता अशोक चौकसे उम्र 35 वर्ष निवासी बरबसपुर की हत्या कर दी गई थी जिस पर थाना शाहपुरा में अपराध क्रमांक 50/23 धारा 294,302 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा चौकी बिछिया प्रभारी शशांक श्रीवास्तव एवं टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बलीराम वरकडे पिता प्रेम सिंह उम्र 37 निवासी बरबसपुर को गिरफ्तार कर लिया गया । जिसे माननीय न्यायालय शाहपुरा पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा अखलेश दाहिया, स उ नि शशांक श्रीवास्तव चौकी प्रभारी बिछिया, जुबैर अली, प्र आर. सुनहर मरावी, आदित्य शुक्ला, गंगा राम कोकड़िया, आर. सुनील पट्टा, श्याम तिवारी की मुख्य भूमिका रही ।