ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 5 फरवरी को संत श्री रविदास जी की जयंती पर विकास यात्रा निकाली गई

```

उक्त जानकारी देते हुए अतिरिक्त तहसीलदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हुकुम सिंग निगवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के प्रत्येक नगरी क्षेत्र एंव ग्रामीण क्षेत्र मे 5 फरवरी से 25 फरवरी तक समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं इसके लिये जिला का प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निमित नये मकानो मे गृह प्रवेश कराया गया तथा पी.एम.स्वनिधी,लाडली लक्ष्मी, योजना, मातृवंदना योजना, समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया।महिला पुरुषों ने गरबा नृत्य किया और महिलाओं लिये चेयर रेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 70 वषीय महिला द्वारकाबाई ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया ।विकास यात्रा को नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सभी वार्ड मे भ्रमण कराया गया जिसमें सुझाव एवंम शिकायते भी प्राप्त किये गये। इस विकास यात्रा मे नगर के समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगण, नगर के जनप्रतिनिधिगण,प्रशासनिक अधिकारी, सहित जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी, नगर परिषद खेतिया के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

लोकशनः-खेतिया तहसील ः- पानसेमल जिल.बडवानी तहसील रिपोर्टरः- प्रशांत सिरसाठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *