जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया
खुशियों की दास्तां
जिले की बेटी अंजली ने मप्र हैण्डबाल टीम में बनाई जगह
उमरिया 17 मार्च – सामान्य परिवार मे जन्मीं जिले की बेटी अंजली विश्वकर्मा पिता सुदामा प्रसाद विश्वकर्मा ने मप्र हैण्डबाल सीनियर टीम में जगह बनाकर जिले को गौरान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया ने शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
अंजली उमरिया जिले के ग्रामीण परिदृश्य कीं रहने वाली बेटी हैं, जिसने अपने खेल कौशल के बल पर मध्य प्रदेश कीं टीम में स्थान सुनिश्चित किया हैं जों निश्चित हीं उमरिया जिले के खिलाडि़यों के लियें आदर्श हैं। भारतीय हैंड्बॉल संघ के तत्वाधान में सीनियर राष्ट्रीय हैंड्बॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च 2021 से 21 मार्च 21तक बरेली उत्तर प्रदेश में किया गया है। जहां वह अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी। कुमारी अंजली के चयन होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री शेख सलीम, वरिष्ठ खिलाड़ी आकाश बर्मन तथा जिले के सभी खिलाडि़यों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य कीं कामना कीं हैं।
अंजली खेल और युवा कल्याण विभाग के कोच कृष्णा झारिया के निर्देशन में तथा मुकेश झारिया क्रीड़ा प्रभारी उत्कृष्ट विद्यालय के मार्गदर्शन में नगर पालिका स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करती करतीं थी इस वर्ष अंजली रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में बी पी एड की छात्रा है।
