रैणी(अलवर) अशोक कुमार मीना
सारे गांव मे खुशी का माहौल और डीजे धुन के साथ लगाए लोगो ने ठूमके
रैणी प्रधान प्रतिनिधी मांगेलाल मीना रिटायर्ड चीफ इंजीनियर भी शामिल हुए स्वागत-सत्कार मे
अलवर के रैणी-उपखंड के ग्राम पंचायत डोरोली के नांगल गंगा गुरु में पुरोधा सम्मान से सम्मानित पूर्व सरपंच 82 वर्षीय हुकुम चंद्र शर्मा भूतपूर्व सरपंच का रविवार को क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत सत्कार डीजे की धुन पर नाच गान करते हुए किया।
पूर्व सरपंच जोधपुर से राज्य सरकार द्वारा सम्मानित होकर रविवार को अपने निज निवास पर लौटते ही लोगों ने उन्हें फूल माला तथा साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया और नगर भ्रमण के पश्चात अपने निवास स्थान पर स्थित मंदिर पर जाकर भगवान के श्री चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डॉ श्याम सुंदर मीणा व रेनी प्रधान प्रतिनिधि मांगेलाल मीणा रिटायर्ड चीफ इंजीनियर , डॉक्टर के सी मीणा तथा नरेश कुमार शर्मा, योगेश जैमन, देवकीनंदन गर्ग, नरेश कुमार शर्मा, पुरषोत्तम शर्मा, मदन लाल शर्मा तथा केवल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
मिडिया को यह सारी जानकारी पुष्पेंद्र कुमार झाकड़ा के द्वारा दी गई है।