खुशियोंकी दास्तां
जल जीवन मिशन कार्यक्रम मे महिलाएं निभा रही अपनी अहम भूमिका, जल संरक्षण, संवर्धन के लिए भी करेगी सामुहिक प्रयास
रतलाम 22 मार्च 2021/ रतलाम जिले शासन के जल जीवन मिशन का युद्ध स्तर पर क्रियान्वयन जारी है। मध्यप्रदेश शासन के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। उक्त अवधि में जल जीवन मिशन से जिले के 36 हजार से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। मिशन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक घर में नल से जल उपलब्ध कराना है। मिशन प्रारम्भ से लेकर अब तक एक लाख से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। शासन ने खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की उन महिलाओं के दुख-दर्द को समझा है जिनको दूरदराज से अपने घर के लिए पानी लाना पडता है। महिलाओं की परेशानी को खत्म करने के लिए तेजी से जल जीवन मिशन पर काम किया जा रहा है। मिशन की प्रगति की नियमित समीक्षा कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड द्वारा की जा रही है, ताकि समयसीमा में लक्ष्य अर्जित किया जा सके।
आसपास के गांव में नल जल योजना को देखकर रामपुरिया की कुछ महिलाओं ने भी अपने गांव में योजना बनाने का विचार किया और पता लगाया कि ये काम कोन करता है ओर दूर गांव से आकर महिलाओं ने पीएचई विभाग से सम्पर्क किया। विभाग के जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास, विकासखंड समन्वयक श्री बबन बेनल ने गांव में पहुँचकर स्थिति देखी ओर महिलाओं के सहयोग से ग्राम का सर्वे कर ग्राम की कार्ययोजना बनाई। विभाग द्वारा 78 लाख की योजना बनाई जिसमें 4.5 किलोमीटर की पाईप लाईन, 50 हजार लीटर की टँकी, 20 हजार लीटर का सम्पवेल ओर अन्य अवयव लिए गए। स्त्रोत के लिए सफल नलकूप का खनन किया गया।
ग्राम में 11 महिलाओं की ग्राम पेयजल व स्वच्छता समिति है जिसकी अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर देवड़ा, सदस्य राबाई होरी, राधाबाई पाटीदार, विजय लक्षमी मुनिया महिलाओं के द्वारा ही योजना का संचालन संधारण किया जाएगा। साथ ही योजना को स्थायित्व प्रदान करने व वर्ष भर जल प्राप्त करने के लिए महिलाओं जल संरक्षण व संवर्धन के कार्यों की तकनीक के बारे मे जाना और अब अपने गांव मे भी जनसहयोग से जल रोकने की सरचना बनाएगी। साथ ही पानी के अपवय को रोकने के लिए कड़े नियम बनाएंगी। समिति के नाम से बैंक खाता है। जनसहयोग की गई राशि भी जमा है। पूर्व में जब योजना में जनभागीदारी का प्रावधान था योजना की लागत की 1 प्रतिशत राशि एकत्र करनी थी तब रामपुरिया ग्राम की कुछ महिलाओं ने आगे आकर एक सप्ताह में ही 70 हजार रुपये जमा कर लिए थे। महिलाओं ने अपने पास जो घर खर्च के पैसे जमा किये थे वो इस नेक काम मे लगा दिए। अब यह योजना रेट्रोफिटिंग के तहत बन रही है। समिति की अध्यक्ष रामकुंवरबाई ने कहा कि जल जीवन मिशन द्वारा अब अति शीघ्र ही हमारे वर्षो का सपना साकार होता दिख रहा है। पीएचई के कार्यपालन यंत्री के अनुसार योजना स्वीकृत हो गई हे।कुछ दिनों में काम चालू हो जाएगा।
