ताजा खबरराजस्थान

राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री ने फहराया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा सर्किल का किया लोकार्पण

```html id="cyap7e" ```

 4 Jun, 2023
जयपुर, 4 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार सुबह पाली में नगर विकास न्यास की ओर से 13 लाख रूपए की लागत से निर्मित तिरंगा सर्किल तथा 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने पटिट्का का अनावरण कर तिरंगा सर्कल जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित आमजन का अभिवादन स्वीकारा। तिरंगा सर्किल एवं 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के अनावरण से एक ओर शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर शहरवासियों में देशभक्ति और राष्ट्र सम्मान की भावना का संचार होगा।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पाली सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की जनसुनवाई की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से आत्मीयता से मिलकर उनकी परिवेदनाएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पटेल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस पहुंचकर पाली को संभाग बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान सिरोही विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार श्री संयम लोढा, मारवाड़ जंक्शन विधायक श्री खुशवीर सिंह जोजावर, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, गांधी दर्शन समिति जिला संयोजक श्री केवलचंद गुलेच्छा, आर्थिक पिछडा वर्ग आयोग सदस्य श्री शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, क्रीडा परिषद उपाध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत, जिला कलक्टर श्री नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला, युआईटी सचिव श्री वीरेंद्र सिंह, समाजसेवी श्री महावीर सिंह सुकरलाई सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आमजन मौजूद रहे।
राजस्थान से स्टेट हैड इकबाल रंगरेज की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *