ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के रामायण के राम अरुण गोविल, कहा-ये अस्वीकार्य है

```

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष आखिरकार अब दर्शकों के सामने हैं। जहां फिल्म रिलीज होने के बाद भारी तादाद में लोग इसे देखने भी जा रहे हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है की फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद जताई गयी थी। फिल्म उन उमीदों पर बिल्कुल भी खड़ी नहीं उत्तरी हैं। फिल्म को क्रिस्टिक्स से लेकर दर्शकों तक का बहुत बूरा रिस्पांस देखने को मिल रहा हैं। इसी बीच अब फिल्म को देखने के बाद टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल का भी इसपर रिएक्शन आया है।दरअसल फिल्म देखने के बाद अरुण गोविल ने हाल ही में एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा करते दिखे है की- रामायण हमारे लिए एक आस्था का विषय है और उसके स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए, ये अस्वीकार्य है। उन्होंने आगे कहा, राम-सीता-हनुमान को आधुनिकता और पौराणिकता के ढांचे में बांटना गलत है।ये सभी आदि भी हैं, अनंत हैं और इन सबके स्वरूप पहले से तय हैं तो उसी स्वरूप को फिल्म में दिखाने में क्या आपत्ति थी और मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करना चाहते थे। अगर मेकर्स ने बच्चों के लिए ये फिल्म बनाई है तो बच्चे से पूछिए क्या उन्हें ये फिल्म पसंद आई है या नहीं? इतना ही नहीं अरुण मूवी में इस्तेमाल किए गए डायलॉग पर भी काफी भड़कते हुए नजर आए हैं।

उन्होंने कहा, मुझे इस तरह की भाषा अच्छी नहीं लगती है और मैं हमेशा मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता हूं और ऐसे में रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता हूं।
फिल्म के रिसर्च की बात है तो मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी ली है, लेकिन अगर वो फिल्म में अपना नया इनपुट डालना चाहते थे फिल्म, तो ये ठीक साबित नहीं है। बता दे की फिल्म के सटरकास्ट से लेकर, फिल्म के डायलॉग सभी चीजों पर दर्शक जमकर आपत्ति जताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *