ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रवि कुमार एनजी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ, हटाई गई रितु महेश्वरी,चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

Ravi Kumar NG new CEO of Greater Noida Authority
```

लखनऊ,09 जुलाई 2023 (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश में शनिवार देर रात सरकार ने चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें अपर सचिव से लेकर कमिश्नर तक को इधर से उधर किया है। गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। इससे पहले रितु महेश्वरी इस पद पर तैनात थीं। सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर भेजा गया है। सचिव स्वास्थ्य रविंद्र को सचिव नगर विकास बनाया गया है। डीएम गोरखपुर कृष्णा करुणेश को मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सीईओ बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *