ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

यातायात जागरूकता का एक अनूठा संदेश , बारातियों को यातायात नियम की दी जानकारी

```

यातायात जागरूकता का एक अनूठा संदेश देखने को मिला

बारातियों को यातायात नियम की दी जानकारी

जोधपुर.यातायात निमयों की पालना को लेकर यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उसी के तहत जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में यातायात जागरूकता का एक अनूठा संदेश देखने को मिला जिसमें यतायात पुलिस के हेड कांस्टेबल खेत सिंह ने एक अनूठी पहल करते हुए एक विवाह समारोह के दौरान जब उपस्थित हुए तो वह अपने कर्तव्यों की पालना करने से नही चूके
इस दौरान विवाह समारोह के दौरान ही एक अनूठा नवाचार करते हुए बारातियों को यातायात नियम की जानकारी दी, यही नही बकायदा विवाह समारोह में दूल्हे विक्रम सिंह ने अपने हाथो से सभी बारातियों को यातायात नियमों की पालना करने हेतु पेंपलेट बांटे तथा अपनी बारात में आए सभी वाहन चालकों को निर्धारित गति में वाहन चलाने हेतु विशेष रूप से समझाइश भी की।

खेत सिंह स्कूलों में देते है यातायात नियमों की जागरूकता का संदेश

खेत सिंह यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल है वह अपने कार्य के प्रति बहुत कर्मठ एवं जागरूक भूमिका निभाते हैं वे सभी विद्यालयों एवं सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी यातायात शिक्षा की कक्षाएं लेते है और यही कोशिश करते है कि बच्चो में भी यातायात नियमों के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाई जा सके

सवांदाता गर्वित जोशी
Indian TV News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *