ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बस्तर। अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल का विक्रय करने वाले व्यक्ति पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

```

चीफ ब्यूरो – मनोज भट्ट
जिला-बस्तर जगदलपुर
दिनाॅंक- 14.02.2024

# अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल का विक्रय करने वाले व्यक्ति पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

# मामला थाना बोधघाट क्षेत्र के बस स्टैंड का है

# सुकमा से जगदलपुर लाकर नशीली दवाई का विक्रय करता था आरोपी

# आरोपी सुकमा में नोटरी का कार्य करता

# जप्त संपत्ति :- नशीली दवाई कैपशूल 400 नग, सिरप 83 नग, एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल कुल किमती रूपये 30,650/-

# आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

*नाम आरोपी* – अनिल मल्ल पिता श्री एस. एन. मल्ल उम्र 47 वर्ष निवासी मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर

—000—
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल व सिरप विक्रय करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर मे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल व सिरप विक्रय करने के लिए सुकमा से प्रतिदिन लाकर जगदलपुर में विक्रय करने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया। उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर घटना स्थल बस स्टैंड जगदलपुर में एक व्यक्ति अनिल मल्ल पिता एस. एन. मल्ल के कब्जे से अवैध नशीली दवाई कैप्सूल कुल 400 नग, सिरप 83 नग, नगदी रकम रु.2,940/-, एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल कुल किमती रु. 30,650/- को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 21(ग) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

*महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-*
निरीक्षक – कविता धुर्वे
उप.निरी. – प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार
स.उ.नि. – छुबी ठाकुर
प्र.आ. – उमेश चंदेल, पवन श्रीवास्तव
आरक्षक – प्रकाश, युवराज, सुरेश, यशवंत सिदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *