जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल
किसानों के लिए खुशखबरी! कल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, जानिए MSP ।
इस बार प्रदेश सरकार ने 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए है. सूबे के 6000 केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था होगी ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. अब खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करवाते हुए गेहू खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कमर कस ली है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से दिए गए निर्देश के मुताबिक प्रदेश के सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था होगी. हालांकि गेहूं खरीदी में सबसे बड़ी चुनौती पिछले साल की तरह इस साल भी कोविड का बढ़ता संक्रमण है जिसको देखते हुए इस बार हर क्रय केंद्र पर पल्स ऑक्सीमीटर और इन्फ्रारेड थर्मामीटर की उपल्बधता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है.
सरकार ने 1975 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है. गौरतलब हो कि योगी सरकार ने गेहूं की खरीद पर प्रति क्विंटल 50 रुपये बोनस की घोषणा की थी. अब इस बार 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी खरीद की जाएगी.
कोविड नियमों का करना होगा पालन
खरीदी केद्रों पर किसानों की भीड़ ना हो इसके लिए पारदर्शी व्यव्स्था देते हुए प्रक्रिया के तहत सबसे पहले किसानों को अपना पंजीकरण करवाना होगा. इसके बाद टोकन नंबर के हिसाब से अपनी बारी आने पर ही किसान को अपनी फसल लेकर क्रय केंद्र पर जाना होगा जिससे क्रय केंद्र पर सीमित भीड़ ही मौजूद रहेगी. उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर् प्रताप शाही ने जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार की तरफ से सभी संस्थाओं से बात कर ली गयी है. कोविड नियमों का पालन करते हुए सारी व्यवस्थाएं की गई है. हमारा ये प्रयास है कि हर किसानों को अपने खेत के 10 किलोमीटर के दायरे में क्रय केंद्र उपलब्ध हो सके ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो. ।
