जिला ब्यूरो महेंद्र कुमार दुबे बॉबी जतारा
पिछले दो माह से जतारा नगर में पेयजल संकट गहराया, नगर प्रशासन मूलभूत सुविधा देने में अपंग साबित हो रहा ,मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम जतारा को लिखा पत्र
टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है यहां के लोग दो-दो किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी भरकर ला रहे हैं और नगर पंचायत में बैठे आला अधिकारी इस मूलभूत सुविधा को नजर अंदाज कर बैठे हुए हैं
नगर की महिलाओं समेत वार्ड नंबर 6 एवं 7 में रह रहे लोगों ने बताया की अनेकों बार नगर परिषद अधिकारी को इस मूलभूत सुविधा को लेकर बताया गया कोई नतीजा नहीं निकला लोगों को दो-दो किलोमीटर दूर से पानी भर कर लाना पढ़ रहा है परंतु जल विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपने मोबाइल बंद करके रख लेते हैं ऐसी स्थिति में यहां के लोगों ने मानव अधिकार सुरक्षा संगठन को अपनी व्यथा बताते हुए इस महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधा को संज्ञान में लेने को कहा तब मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश मुख्य सचिव राम रतन दीक्षित ने एक पत्र एसडीएम जतारा को पत्र लिखते हुए मुख्य नगर परिषद अधिकारी जतारा को इस मूलभूत समस्या को तुरंत हल किए जाने हेतु लिखा परंतु सुस्त अवस्था में बैठे आला अधिकारियो ने अभी तक इस महत्वपूर्ण दिशा में कोई पहल करना मुनासिब नहीं समझा इस संबंध में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने साफ तौर पर कहा है कि यदि सात दिवस के अंदर इस समस्या का स्थाई निदान नहीं किया गया तो यहां के महिलाएं घड़ा फोर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी स्थानीय अधिकारियों समेत जिला प्रशासन की होगी।