जोधपुर: भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश के सह संयोजक श्री गणपत लाल बांठिया ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुवे जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से श्रेणिक जैन को सयोजक नियुक्त किया.
श्रेणिक जैन ने भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुवे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष सी.पी जोशी प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ रवि नैयर ,प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ गणपत लाल बांठिया जोधपुर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर जैन ने मीडिया से रूबरू होते हुवे बताया की मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास करते हुवे जो जिम्मेदारी और दायत्व का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने का प्रयास करूंगा।
लोकसभा चुनाव में जोधपुर के प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत को भारी मतों से जित दिलाने के लिए हमारी टीम प्रतिबद्ध है। निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलेगा यही जनता जनार्दन का आदेश है..देश के विकास के लिए मोदी से बेहतर कोई नहीं यह जनता जानती है इसीलिए मानती है सपने नहीं हकीकत बुनते हम तो मोदी को चुनते । इस मौके पर पार्षद विक्रम सिंह पवार, चंद्रशेखर अरोड़ा,अंकित पुरोहित,सुमित पवार, शेखर सांखला, शैलेश सत्ययानी,अमन भंडारी,रोहित देवड़ा,अनिल माथुर, राजेंद्र शर्मा, प्रेरणा त्रिवेदी, विजयलक्ष्मी श्रीमाली, आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।