उन्होंने एक समय बुन्देलखण्ड से बाहुबली बाहर जाते थे लेकिन मोदी जी के तीसरे वार के कार्यकाल में बाहुबली की जगह उद्योगपति बुन्देलखण्ड से बाहर जाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि आप अनुराग जी को सांसद वनाओ और उनको सरकार में बड़ा आदमी भारतीय जनता पार्टी बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि ललितपुर में वल्क ड्रग पार्क पूरा हो जाने पर विकास और गति पकड़ेगा।
उन्होंने कहा कि जब हम एक मटकी खरीदने पर भी उसे बजा के चैक करते हैं तो हमें ठोक बजा कर सरकार बनाने की चिंता करनी है देश का खजाने की चावी मोदी जी के अलावा किसी और के पास नहीं पहुंच जाये इसकी चिंता करनी है । उन्होंने मनमोहन सरकार पर लाखों करोड़ों के भ्रष्टाचार बाली सरकार वताया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे हर घर फ्री अनाज, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शोचालय योजना, किसान सम्मान निधि योजना के वारे जानकारी दे कर इसकी भी चर्चा भी की।
उन्होंने श्रोताओं से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और अनुराग शर्मा जी को दूसरी बार सांसद वनाने का आव्हान किया। अन्त में उन्होंने अबकी बार, चार सौ पार एवं अन्य नारे लगवा कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अन्त में जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन सभी का आभार व्यक्त करते हुए इतनी तेज धूप में सबके आने पर धन्यवाद दिया
ललितपुर से जिला ब्यूरो चीफ प्रदीप रिछारिया की रिपोर्ट