दिनांक 04 जन 2024 को मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर निर्धारित की गई यातायात/पार्किंग व्यवस्था
विगत दिनांक 07 मई 2024 को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु जिले में संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 अंतर्गत विधानसभा मुना एवं बमौरी तथा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 20 अंतर्गत विधानसभा राघौगढ़ एवं चांचौडा में संपन्न हुए मतदान के मतों की मतगणना दिनांक 04 जून 2024 मंगलवार को शासकीय पी.जी. कॉलेज गुना में प्रातः 08:00 बजे से कराई जावेगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। मतगणना के दौरान मणना स्थल पर प्रवेश पत्र धारण किये हुये उम्मीदवार अथवा उनके द्वारा नियुक्त गणक अभिकर्ता ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना स्थल के अंदर एक बार प्रवेश होने के पश्चात परिणाम घोषित होने तक किसी भी उम्मीदवार अथवा गणक अभिकर्ता को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
मतगणना के समय मतगणना स्थल के आसपास की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं:-
1- अम्बेडकर चौराहा से खेल प्रज्ञाल तक नो व्हीकल जोन रहेगा, इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस रोड से निकलने वाले वाहन न्यू कलेक्ट्रेट रोड, कॅट रोड अथवा गोपालपुरा रोड से होकर अपनी सुविधानुसार निकत सकेंगे।
2- मतगणना में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मीडियाकर्मियों के लिए पार्किंग व्यवस्था खेतप्रज्ञात के सामने सर्किट हाउस के पास वाले मैदान में रहेगी इस पार्किंग में जाने के लिए अधिकारी, कर्मचारी व मीडियाकर्मी अपनी सुविधानुसार जेल तिराहा होते हुए पार्किंम स्थल तक पहुंच सकेंगे।
3. प्रत्याशी अथवा प्रत्याशी द्वारा नियुक्त मतगणना अभिकर्ताओं के लिए पार्किंग व्यवस्था संजय स्टेडियम के पीछे वाले गेट (डाक बंग्ला के सामने एबी रोड) से प्रवेश कर संजय स्टेडियम में रहेगी।
रूट व पार्किंग व्यवस्था चार्ट संलग्न है।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट