संवाददाता शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कटनी कन्हवारा। जिले की दूसरी सबसे बड़ी पंचायत कन्हवारा में कुछ दबंगों द्वारा मेला मैदान, गौरी शंकर मंदिर पहुंच प्राथगत मार्ग में तार बाउंड्री वॉल कर कब्जे का है जहा ग्रामीणों द्वारा वि गत माह चका जाम आंदोलन भी किए गया था पर कार्यवाही शून्य है। आंदोलन उपरांत ही कब्जे धारियों ने प्लाट में पौधा रोपण, गार्डन तैयार करने आमादा है। फलस्वरूप ग्रामीणों ने आमरण अनशन, करने फैसला लिया जिसमे ग्रामीण जिया लाल कुशवाहा ने उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन कर अनशन की अनुमति प्राप्त कर ली है।
जानकारी अनुसार ग्रामीणों द्वारा 12 जून सुबह 11 बजे से अस्पताल के बाजू से मेला मैदान में अनिश्चित कालीन अनशन शुरू करने जा रहे है जो की तब तक चलेगा की जब तक की कब्जे धारियों द्वारा शिव मंदिर जाने वाले मार्ग को खोल नही देते है।
उल्लेखनीय है की प्रशासन ने कुछ आवश्यक शर्तों के साथ अनशन, धरना प्रदर्शन की अनुमति आदेश जारी कर दिए है।