दो विधानसभा को जोड़ने वाली सेवाने नदी पर बन रहे पुल में भारी अनियमितता
लीपापोती मामले में युवा नेता गौतम व स्थानीय मुखिया ने ठेकेदार को चेताया
नरेश सोनी
हजारीबाग इचाक के कारिमाटी में 3 करोड़ 97 लाख की लागत से सेवाने नदी पर पुल का निर्माण हो रहा।जो कि बरकट्ठा व सदर विधानसभा को मुख्य रूप से जोड़ती है।पुल निर्माण में घटिया प्रकार का रॉड, मिट्टी युक्त बालू ,चिप्स से भरा हुआ छर्री, डुप्लीकेट कंपनी का सीमेंट का उपयोग हो रहा।ठीकेदार व वरीय पदाधिकारी के मिलीभगत से घटिया निर्माण को अंजाम दिया जा रहा।ग्रामीणों के सुचना मिलने के बाद बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि चंदन मेहता घटिया सामग्री का उपयोग देखकर दंग रह गए।जहाँ तहां मिट्टी से भरा हुआ बालु व गिट्टी के जगह चिप्स गिरा हुआ देखा।गौतम कुमार ने कहा कि जहाँ भी इचाक प्रखंड में काम हो रहा पदाधिकारी व ठीकेदार ग्रामीणों को विरोध करने पर झुठा केस में फसाने की धमकी देते है।गौतम कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक काम मे गुणवत्ता नही लाया जाएगा तब तक आवाज बुलंद करते रहेंगे।अगर ठीकेदार बालु व उक्त सामग्री को नही बदलेगा तो सैकड़ो ग्रामीणों के साथ काम को रुकवा देंगे और साथ ही इसकी शिकायत उपायुक्त व मुख्यमंत्री चंपायी शोरेन को किया जाएगा।स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि चंदन मेहता ने कहा कि इस तरह से पुल का निर्माण नही होने देंगे।दो चार दिन के अंदर सुधार नही हुआ तो हमलोग यही अनिश्चितकालीन धरना देंगे।