जनपद फतेहपुर न्यूज़ ।।
जिला संवाददाता दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर लिया लॉकडाउन का जायजा ।
जिला संवाददाता विकास श्रीवास्तव
फतेहपुर।कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत रविवार को 35 घंटे के लिए लगाए गए लॉकडाउन का जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पटेल नगर,आईटीआई, वर्मा तिराहा, बाकरगंज का घूमकर क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लॉक डाउन की सफलता का जायजा लिया और ड्रोन कैमरे के माध्यम से शहर की निगरानी की गई । वर्मा तिराहे पर नगर पालिका की टीम द्वारा सेनेटाइज कराया जा रहा था को देख । उन्होंने कहा कि जहां-जहां कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं, वहां पर नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए l आवश्यक वस्तु के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए l उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन कराया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए l इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, ईओ नगर पालिका परिषद सहित पुलिस बल उपस्थित रहे ।
