जनपद फतेहपुर न्यूज़ ।।
जिला संवाददाता दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल।
पंचायत चुनाव : सिंबल पाने कि होड़ में प्रत्याशी भूले दो गज कि दूरी
कोविड-19 नियमो को कुछ लोग धता बताने में रहे जुटे
डीएम-एसपी घूम-घूमकर लेते रहे लॉकडाउन का जायजा
मार्गो पर रहा सन्नाटा, दुकानों में लटकते रहे तल ।
फतेहपुर l प्रदेश सरकार द्वारा 35 घंटे के लगाए गए लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए एक तरफ जहां जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल घूम- घूम घूम कर क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लॉक डाउन की सफलता का जायजा लेते रहेl वही पंचायत चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़ ने कोविड-19 को कहीं न कहीं धता बताने का भी प्रयास किया l सिंबल पाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ज्यादातर प्रत्याशियों ने मास्क तो लगा रखा था, किंतु इन सब के बीच कुछ लोग ऐसे भी रहे जो मास्क बिना ही इधर-उधर घूमते रहे और कोरोना नियमों को धता बताने में तुले रहे l इतना ही नहीं सिंबल पाने की होड़ में पहुंचे ज्यादातर प्रत्याशी मास्क तो लगाए नजर आए, किंतु दो गज की दूरी जैसा कड़ा नियम भूल गए l उधर लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौराकर सफलता का जायजा लेते रहे l इस दौरान कई स्थानों पर मिले कोविड-19 संक्रमित मरीजों के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं को जांचा और परखा l जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं, वहां पर नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए l आवश्यक वस्तु के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए l उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि यह महामारी का दौर चल रहा है और इसमें जरा सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है l उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के लिए जो भी निर्देश शासन द्वारा जारी किए गए हैं l उनका अक्षरश: पालन कराया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए l इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान पंचायत चुनाव प्रचार को लेकर भी जिलाधिकारी गंभीर दिखी और जायजा लेती रही कि कहीं कोई प्रत्याशी या उनका समर्थक प्रचार-प्रसार में तो नहीं लगा है l उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि अगर इस तरह का कोई भी व्यक्ति मिले तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए l उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर कोई छोड़ने- छुड़ाने की सिफारिश लेकर आए तो उसे कह दे कि यह निर्देश डीएम द्वारा दिए गए है l
