सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (पत्रकार इंडियन टीवी न्यूज़)
सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे बोलेरो की ब्रेजा से भिड़ंत नानी दोहिते की मौत 9 बच्चों समेत 20 घायल
सीकर 27 जून 2024। नेक्षवा में ब्रेजा कार और बोलेरो की भिड़ंत में नानी-दोहिते की मौत हो गई। हादसे में नौ बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए। इनमें 12 साल की बच्ची सहित दो लोगों की हालत गंभीर है। बोलेरो में 16 लोग सवार थे। वे खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। ब्रेजा में 6 लोग सवार थे। यह परिवार दिल्ली से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहा था। हादसा गुरुवार सुबह 6 बजे नेछवा इलाके में हुआ।
नेछवा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सीताराम ने बताया- दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई। मृतकों के परिवार2 लोगों की हालत गंभीर, जयपुर रेफर किया
हेड कॉन्स्टेबल सीताराम ने बताया- ब्रेजा में दिल्ली के रहने वाले रमेश कुमार (64), उनकी पत्नी सुमन देवी (55), बेटी मीनू (26), डेढ़ साल का दोहिता रेयांश, प्यारेलाल (55) और ड्राइवर पंकज (25) सवार थे। सभी दिल्ली से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में सीकर के नेछवा इलाके में कुमास जागीर बस स्टैंड पर सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। सुमन देवी और उनके दोहिते रेयांश की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए।
बोलेरो में प्रकाश (25), निर्मला (25), सुमन (30), सुमन की बेटी रेखा (12) व मंजू (10), भागीरथ (50), सोना देवी (60), उदी देवी (60), करिश्मा (05), आनंद (02), हेमलता (11), भगेश्वरी (08), गरिमा (02), सीतु (04), रुक्मिणी देवी (35) और रूपा (6) सवार थे। ये सभी घायल हो गए। ये चूरू जिले के रहने वाले हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस व निजी वाहनों के जरिए दोनों गाड़ियों में से सभी लोगों को निकालकर एसके हॉस्पिटल पहुंचाया। ब्रेजा सवार रमेश कुमार और बोलेरो सवार रेखा की हालत गंभीर है। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।