रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
करौली में भैंस के सफेद बच्चा का जन्म हुआ दुनिया का आठवां अजूबा बता रहे हैं।
राजस्थान। करौली में भैंस का एक अनोखा बच्चा 17 जुलाई को सुबह के 4 बजे इस दुनिया में आया था. भैंस के मालिक नीरज राजपूत का कहना है कि 17 जुलाई के दिन, सुबह के 4 बजे हमारी भैंस की डिलीवरी हुई थी. हमारी भैंस ने एकदम सफेद बच्चा जन्मा है. जन्म के बाद से ही है यह अनोखा बच्चा एकदम स्वस्थ है और रंग – रूप में एकदम अच्छा है, भैंस के इस अनोखे बच्चे को देखकर, भैंस के मालिक का भी सिर चकरा गया है. गोरे रंग के कारण यह बच्चा दुनिया में आते ही चर्चा का विषय बन गया है. जिस दिन से यह बच्चा जन्मा है, उस दिन से ही इसे निहारने वालों की भीड़, करौली के पास स्थित मचानी गांव में लग गई है, इस बच्चे के गोरे रंग और खूबसूरती को देखकर हर व्यक्ति हैरान है. कोई इसे कुदरत का करिश्मा कह रहा है, तो कोई इसे दुनिया का आठवां अजूबा बता रहा है. इतना ही नहीं, भैंस के इस अनोखे बच्चे के दुनिया में आते ही भैंस मालिक को बधाई दे रहे हैं।