ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 09 अगस्त को

```

नदीम अहमद पत्रकार इंडियन टीवी न्यूज़ मऊ उत्तर प्रदेश

जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 09 अगस्त को

जिला कीड़ा अधिकारी डी.पी. सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ उनके खेल के विकास तथा शारीरिक सम्बर्धन की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में खेल निदेशालय, उ.प्र. लखनऊ द्वारा वर्ष 2024-25 में राज्य कर्मचारियों के लिये निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाली जिला / मण्डल / प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन डॉ. भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम , मऊ किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड वेस्ट फिजिक, एथेलेटिक्स,फूटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती पावरलिफ्टिंग, हांकी, क्रिकेट खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन दिनांक 09 अगस्त, 2024 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। उक्त चयन/दायल्स में आटोनांमस बाडी, जैसे परिषद / बोर्ड / नगर निगम / पंचायत / पुलिस विभाग के कर्मचारी/ अध्यापक-सहायक अध्यापक आदि को छोड़कर अन्य सभी राज्य कर्मचारी भाग ले सकते है। सिविल सर्विसेज के चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे।उन्होंने ने बताया यह भी बताया कि सरकारी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा है कि इसका विशेष ध्यान देते हुए ही उपरोक्त चयन / ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक अपने सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों को कार्यमुक्त करते हुए उपरोक्त चयन / ट्रायल्स में भाग लेने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। सिविल सर्विसेज चयन / ट्रायल्स में भाग लेने वाले सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने विभाग द्वारा जारी किये गये कार्यमुक्त सम्बन्धी प्रमाण पत्र चयन / ट्रायल्स में भाग लेने से पूर्व अवश्य प्रस्तुत करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *