खबर सहारनपुर से
भू माफिया
धोखाधड़ी के नामजद आरोपी गुलजार अहमद को दूसरे की जमीन के फ़र्ज़ी कागज तैयार कर हड़पने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, कई महीनों से चल रहे लुकाछिपी के इस को खेल खेल रहे गुलजार क़ो पुलिस ने घेराबंदी कर घर से ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
सहारनपुर : नगर कोतवाली पुलिस ने करोडो रुपयों की जमीन ओनेपोने दामों में खरीदने वाले मुख्य आरोपी आनंद नगर निवासी गुलजार अहमद बंजारा क़ो मुखबिर की सूचना के बाद घर से किया गिरफ्तार, नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में गुलजार अहमद और उसकी पत्नी गुलशनबानो नामजद आरोपी है। पुलिस द्वारा की गई घेरा बंदी में गुलजार की पत्नी गुलशनबानो पुलिस की नजरो से बच निकलने में कामयाब हो गई, जबकि पुलिस गिरफ्त में आये गुलजार क़ो जेल भेज दिया गया है। हालांकि इस बार भी गुलजार क़ो छुड़ाने के लिए लगातार राजनीतिक व गांधीवादी सोच के लोगों द्वारा काफी भागदौड़ की गई थी। गुलजार के जेल जाने के बाद नामजद और पर्दे के पीछे इस फ्रॉड को अंजाम देने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की माने तो पुलिस समाज के दो प्रमुख चहरो को भी आरोपी बनाने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है। जिनके बलबूते लगातार यह फ्रॉड तीसरी बार किया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गुलजार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, और एक रात थाने में रखने के बाद बिना जमानत के रिहा किया गया था, पुलिस सूत्रों की माने तों जालसाजी के इस पूरे प्रकरण में किसी ऐसे समाजसेवी की भूमिका भी सामने आई है। जिसने अपने पैसे निकालने के लिए उक्त प्लाट का बैनामा गुलजार और उसकी पत्नी के नाम कराया था। ऐसे व्यक्ति की भूमिका क़ो लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार जमीन के फर्जी कागज तैयार कराने और बिक्री को लेकर नाम जद सहित दो से तीन अज्ञात लोगों की संग्दिध भूमिका की भी गंभीरता से जांच उच्च अधिकारियों द्वारा कराई जा रही है। आखिर कैसे तीसरी बार एक ही जमीन के कागज़ भूमाफियाओं के द्वारा फर्जी रूप से तैयार कराए जा रहे हैं, और लोगों को महंगी जमीन का लालच देकर मुनाफे का कारोबार चलाया जा रहा है। वही पुलिस सूत्रों की माने तो अभी इस प्रकरण में कई चोकाने वाले रहस्योद्घाटन होने की संभावना है यही नही इस प्रकरण में उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार जानकारी भी ली जा रही है, देर सवेर कोई बड़ी कार्यवाही भी सम्भव है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर