इंडियन टीवी न्यूज़से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
नूरपुर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण को लेकर सपा विधायक बैठे धरने पर, चांदपुर तहसीलदार के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त आपको बता दे नूरपुर में रोडवेज के पास इंस्टाल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण का स्थानीय लोग विरोध कर रहे है। लोगो का कहना है कि जिस जगह पर नगर पालिका द्वारा निर्माण कराया जा रहा है वहा पर पहले खोके रखे हुवे है। जिसको नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया था। अब उस जगह पर नगर पालिका परिषद निर्माण करा रही है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग मुरादाबाद मार्ग को जोड़ता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की गई थी। सपा विधायक द्वारा भी लोगो की शिकायत को गंभीरता से लेते हुवे डीएम को पत्र लिखकर निर्माण न कराने की मांग की थी और 5 अगस्त को धरने की चेतावनी दी थी। वही सपा विधायक राम अवतार सैनी आज रोडवेज के पास पहुँचे और धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने पर बैठने की सूचना पर तहसीलदार चाँदपुर मौके पर पहुँचे और एक सप्ताह का समय मांगा है। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। क्या कुछ कहा सपा विधायक राम अवतार सैनी ने सुने उनकी जुबानी।