बदरुआ हो चुका है बनने वाला स्मार्ट सिटी सड़क पर लगे कई अवैध यूनिपोल के कारण, कैसा होगा इस शहर का स्मार्ट चेहरा, कमजोर और गल चुके यूनिपोल के ढहने की आशंका के बीच निगम कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतज़ार , यदि कोई हादसा हुआ तो इन गले यूनिपोल के चलते कितना जान माल का नुकसान होने की संभावना है कल्पना नही की जा सकती, यही नही जेल चुंगी, घण्टाघर, अम्बाला रोड बेहट रोड़, चिलकाना रोड याहा तक कि अस्पताल चोक तक कई अवैध यूनिपोल चर्चा का विषय: सूत्र
सहारनपुर: सहारनपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बावजूद कितने ही यूनिपोल मानकों के विपरीत और अवैध तरीके से लगे बताये जा रहे है सबसे बड़ी बात शहर के चारो तरफ कुकुरमुत्तों की तरह उगे इन अवैध यूनिपोल को लेकर अब विरोध के स्वर भी उठने लगे है, जबकि अधिकांश यूनिपोल नीचे से गलने के कारण गिरने की हालत में है जिसके कारण किसी दिन कोई बहुत बड़ा हादसा भी सम्भावित है, पूर्व में भी रेलवे स्टेशन पर एक यूनिपोल गलने के पश्चात गिरगया था हालांकि लॉक डाउन के चलते कोई बड़ा हादसा नही हो सका, परन्तु अब शहर की हर रोड पर जाम रहता है यही नही कोई हादसा हुआ तो कितना जानमाल का नुकसान होगा अंदाज़ा लगाना मुश्किल है, यही नही कई यूनिपोल के तो नीचे की तरफ से नट बोल्ट तक गल गये है चित्रों में स्पष्ट देखा जा सकता है, हालांकि इन अवैध यूनिपोल के लिए मात्र थोड़ा ही राजस्व नगर निगम को दिया जा रहा है जबकि एक एक यूनिपोल से 3 से 4 लाख प्रतिमाह की वसूली यह अवैध यूनिपोल के कतिथ ठेकेदार करते बताये जा रहे है, आखिर कितने यूनिपोल स्वीकृत है और कितने लगे है यह भी बड़ा सवाल है, आखिर कौन कौन है इस बंदरबांट में शामिल, यही नही शहर के चारो तरफ यदि जांच की जाये तो कितने अवैध यूनिपोल नज़र आएंगे जिनमे जेल चुंगी, अम्बाला रोड़, घण्टाघर, कोर्ट रोड़, चिलकाना रोड, बेहट रोड़ जोगिया पुल, हसन पुर चुंगी, मानक मऊ, जो कि सन्देह के दायरे में है। यह अपने आप में बड़ा सवाल है, यही नही इन यूनिपोल को लेकर जहां निगम के राजस्व की चोरी बताई जा रही है वही जीएसटी विभाग को भी कसकर चूना लगाए जाने की सूचना निरन्तर प्राप्त हो रही है व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा उक्त प्रकरण को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने हेतु एक पत्र भी लिखा गया है। महापौर द्वारा भी उक्त यूनिपोल के विषय मे जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया गया है। जनहित में अधिकारी इस का संज्ञान लेकर राजस्व, जीएसटी, ओर विशेष तौर पर जर्जर हो चुके यूनिपोल ओर अवश्य ध्यान दे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर