नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग।
धर्मातरण को लेकर बरियठ में ग्रामीणों हुई बैठक
सत्संग में जाने वाले लोगों को किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार ।
इचाक:धर्मातरण को लेकर मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार मेहता की पहल पर बरियठ में ग्रामीणों हुई बैठक। बैठक की अध्यक्षता राजभल्लम मेहता जबकि संचालन महेंद्र महात्मा ने किया। ग्रामीणों ने सर्व समिति से निर्णय लेते हुए कहा कि सनातन धर्म को जो छोड़कर सत्संग के नाम पर ईसाई बन रहे हैं उसकी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि सत्संग में जाने वाले लोगों को भी कड़ी नजर रखते हुए नहीं जाने का निर्णय लिया। भोले भाले ग्रामीण महिलाओं को बरियठ में सत्संग के नाम पर बुलाने वाले लोगो को भी नही मानने पर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। खान पान ,मंदिर,मंडप, श्मशान घाट जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मौके पर समाजसेवी दिगंबर कुमार मेहता ,कुलदीप प्रसाद मेहता, राजू मेहता, राजेंद्र मेहता, तुलसी मेहता, सुनील कुमार, कैलाश मेहता, सिकंदर कुमार, सुजीत कुमार, हुलास मेहता,परमेस्वर मेहता,मनोज मेहता समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।