गाड़ी को छोड़कर गाड़ी चालक ने किया भागने का प्रयास,जांबाज पुलिस टीम ने गौकश का पीछा कर,किया गिरफतार,थानाध्यक्ष कपिल देव भी पंहुचे मोके पर अपराध करने वालों पर थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव की तेज तर्रार कार्रवाई लगातार जारी लूट, चोरी, मर्डर, नशा तस्करी एवम रेपकांड जैसे बड़े अपराधो के धड़ाधड़ खुलासे कर अपराधियों को जेल की हवा खिलाने वाले थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीमो का अपराधियों पर जारी है,जोरदार चाबुक।अब तक उनकी तैनाती के चलते थाना चिलकाना पुलिस अनगिनत खुलासे कर चुकी है और साथ ही साथ वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारिया कर जेल भेज चुकी है।कल भी थानाध्यक्ष कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने कटान के लिए ले जाई जा रही दो गायों को गौकश के चुंगल से छुड़ा गौकशी के बेइंतहा गौकशी के उपकरण किए बरामद।आपको बता दें,कि थानाध्यक्ष कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ सुल्तानपुर भट्टे के पास चेकिंग पर थे,कि अचानक सामने से आ रही महेन्द्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी को पुलिस टीम ने जैसे ही रूकने का इशारा किया तो,गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी और तेज दौडा दी,पुलिस टीम ने जैसे ही इस गाड़ी का पीछा किया,तो कुछ ही दूरी पर यह चालक गाड़ी को छोड़ भाग खड़ा हुआ,तब भी पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी तथा इस गौकश का पीछा करते हुए इसकी चारों और से घेराबंदी कर इस गौकश जुनस पुत्र कृष्णलाल निवासी ग्राम मिटेहेडी शेखान थाना नग्गल अम्बाला हरियाणा,हाल निवासी द्वारकापुरी कालोनी,निकट वीके शर्मा हस्पताल जगाधरी,जनपद यमुनानगर हरियाणा को पकड़ लिया।जब गाड़ी की तलाशी ली गई,तो उसमें दो जिंदा गाय,गौकशी के उपकरण लकड़ी का गुटका,एक कुल्हाड़ी,छुरी,बड़ा छुरा,दो हरे रंग की रस्सी के टुकड़े देख पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गए।थानाध्यक्ष कपिल देव भी थे मोके पर।पकड़े गए गौकश का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़