सोनभद्र समाचार ब्यूरो चीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। रोजगार मेलें में कुल 108 अभ्यर्थियों का चयन शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देउरा राजा, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा० लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि०, रेनूकुट, सोनभद्र), एडेको इण्डिया प्रा० लि०, वाराणसी, लैट्रीक स्टाफींग, नोएडा, एल०आई०सी०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, वाराणसी, शिव शक्ति एग्रीटेक लि०, वाराणसी, कॅरियर ब्रिज स्कील सोलूशन, अहमदाबाद, – ड्रीमलाईन इण्टरप्राईजेज, गाजियाबाद, एम०जी० ऑटोमोबाईल्स सेल सर्विस, नोएडा, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमण्ड प्रा० लि०, कटनी इत्यादि कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 108 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदानन्द, ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबन्धक मनीष पाण्डेय, प्राचार्य उमेश कुमार सिंह, विनीत कुमार पाण्डेय, सेवायोजन विभाग के, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अंशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।