डीएम का तबादला हो जाने से रोड का मरम्मत ई करण का कार्य छोड़ा अधूरा
चनहट गांव की जनता ने पीडब्ल्यूडी राज मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के ऊपर उठाए सवाल
जिलाधिकारी शेषमणि पांडे के द्वारा मुख्यालय कर्वी से रगौली बूढ़ा गनीवा होते हुए राजापुर मार्ग और मुख्यालय कर्वी से बाया पहाड़ी होते हुए राजापुर मार्ग दोनों को तत्काल गड्ढा मुक्त करने का आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिया गया था और आदेश के बाद दोनों रोड़ों में मरम्मत ई करण का कार्य भी युद्ध स्तर से चालू कर दिया गया कार्य चल ही रहा था कि उसी बीच डीएम शेषमणि पांडे का स्थानांतरण हो गया डीएमके जाने के बाद ही ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों द्वारा अधूरा कार्य छोड़ दिया गया जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है गांव निवासी रवि करण सिंह रामेश्वर प्रसाद भगवान दास तथा अनूप सिंह द्वारा पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सवाल उठाए गए और यह भी कहा गया बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्यमंत्री यही के विधायक और मंत्री हैं और उनके ही जिले की रोडो की हालत इतनी दयनीय है तो बाकी प्रदेश की रोडो की हालत क्या होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है इनका कहना है एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार अपनी अपनी वाहवाही बता रही है और दूसरी तरफ जमीनी सच्चाई कुछ और ही बया कर रही है जनपद चित्रकूट के ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के कार्य करने का यह जीता जागता साबुत है गांव की जनता ने तत्कालिक डीएम शुभ्रांन्त कुमार शुक्ला से मांग की है कि सड़क के मरम्मत ई करण कार्य को अधूरा क्यों छोड़ा गया इसकी जांच करा कर ठेकेदार और अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए।