लखनऊ सामने आया लव जिहाद का मामला, खुद को इंस्पेक्टर बताकर करता था हिंदू युवती से शादी।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला पुलिस के सामने आया है, इंदिरा नगर पुलिस ने मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला आबिद को गिरफ्तार किया है इंदिरा नगर इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास इंदिरा नगर में रहने वाली एक युवती ने शिकायत करके बताया कि खुद को लखनऊ क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बताने वाले आबिद ने उसके साथ धोखाधड़ी की,उन्होंने बताया कि खुद को हिंदू बता कर उसके साथ दुष्कर्म किया और धोखे से करीब 15 लाख रुपए ऐंठ लिए,कुछ समय तक आरोपी इस युवती के साथ ही रह रहा था 1 दिन आरोपी के मोबाइल से जानकारी मिली की उसके आजमगढ़ में एक बीवी और 4 बच्चे भी हैं जब यूवती ने और जानकारी की तो उसे पता चला कि आरोपी ने मध्य प्रदेश के ओरछा में भी एक हिंदू युवती से खुद को इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बता कर शादी कर रखी है यह जानकारी पाकर युवती ने इंदिरा नगर पुलिस को शिकायत करके एफ आई दर्ज करवाई पुलिस ने आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की यूनिफॉर्म, पुलिस की मोनोग्राम लगी बाइक और इंस्पेक्टर के ऑफिस में बैठी हुई तस्वीरें भी मिली है, पुलिस ने आरोपी आबिद को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़