रिपोर्टर
इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ
मयंक यादव की रिपोर्ट
बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मिर्दगान इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पति-पत्नी की लाश कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस के आल्हा अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान स्थित खस्सो के पास का है ।जहां रविवार की सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब मोहल्ले के रहनेभूरा उम्र 50 वर्ष पत्नी 45 उबैदा का शव उनके ही घर मे पड़ा मिला। दोनों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया आसपास के काफी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह शहर कोतवाल उदय प्रताप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुटे