प्रशिक्षु अधिकारी कर रहे हैं गांवों का दौरा, नियामताबाद और सकलडीहा ब्लॉक के गांवों का किया भ्रमण
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को नियामताबाद और सकलडीहा ब्लॉक के अलग-अलग गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में विकास कार्य, शिक्षा, सफाई और चिकित्सा व्यवस्था देखी।
चन्दौली जिले में प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को नियामताबाद और सकलडीहा ब्लॉक के अलग-अलग गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में विकास कार्य, शिक्षा, सफाई और चिकित्सा व्यवस्था देखी। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।उन्होंने पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजनाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानपति गृजेश सिंह ने खेल मैदान और कब्रिस्तान जाने के लिए रास्ता न होने की समस्या बताई। इस दौरान बीडीओ प्रकाश प्रसाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार, सीडीपीओ प्रशांत सिंह, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा आदि उपस्थित रहे। इसी तरह प्रशिक्षु अधिकारियों ने सकलडीहा कम्हारी गांव का भ्रमण किया।इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था देखी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अश्वनी श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह, बीईओ अवधेश राय, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव आदि रहे।