किशोर सागर तालाब में तैरता मिला शव
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत किशोर सागर तालाब में 10 बजे के करीब राहगीरों को तालाब में शव तैरता हुआ दिखा, जिसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई,मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकाल ओर पंचनामा बनाया,मौके पर ही शव ही शिनाख्त हो गई, सिविल लाइन थाना अंतर्गत शांति नगर कॉलोनी निवासी गली नंबर 1 में रहने वाले राहुल गुप्ता उम्र 28 वर्ष के रूप में शव की शिनाख्त हुई, मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया की शाम करीब 7:00 बजे घर से ब्लड लेने का बोल कर निकले थे और मोबाइल भी घर पर छोड़ गए थे रात को जब काफी देर तक घर वापस नहीं आए तो उनकी पूछताछ आसपास की गई कुछ पता ना चलने बस सिविल लाइन थाने में रात मैं शिकायत दर्ज कराई गई थी सुबह 10 बजे किशोर सागर तालाब में शव तैरता हुआ मिला, वीरेंद्र कुमार खरिया जो रिश्ते में उनके जीजा हैं उन्होंने बताया कि कल शाम 7:00 बजे ब्रेड लेने का बोल कर निकले थे मोबाइल भी घर पर छोड़ गए थे रात को काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी आज मंगलवार के दिन किशोर सागर तालाब में उनका शव तैरता हुआ मिला उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह कारण अभी भी अज्ञात है पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।
आगे की जांच की जा रही है।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों छतरपुर