चित्तौड़ गढ़
सुरेश शर्मा
मनोमय टैक्स फैक्ट्री के शिविर में 111 यूनिट रक्तदान
गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर जोजरों का खेड़ा स्थित मनोमय टैक्स इंडिया लिमिटेड एवं एचडीएफसी बैंक संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार शिविर का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक महेश लढ्ढा एवं अंकुर टंडन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान महेश लढ्ढा ने विचार प्रकट कर रक्तदान की महत्वता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में संस्थान के कर्मचारियों के सहयोग
से 111 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य अरिहंत हॉस्पीटल एंड रिसर्च संस्थान की टीम द्वारा किया गया। शिविर में एचडीएफसी बैंक टीम के सदस्य मयंक शर्मा, अमित जैन, रोहित जैन आयुष आगाल, हिमांशी त्रिपाठी, एवं संस्थान से राजकुमार चेचानी, देवेंद्र माथुर, भैरू लाल शर्मा, भगवती लाल अहीर, महावीर सिंह, सत्यनारायण जोशी, राजेंद्र जैन, भरत व्यास, नितिन चौधरी, आसाराम मीना एवं कम्पनी के कर्मचारीगण मौजूद रहे।