चित्तौड़ गढ़
सुरेश शर्मा
एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
| गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को उपखंड अधिकारी पंकज बड़गूर्जर ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएससी प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने उपखण्ड अधिकारी को चिकित्सालय से संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी ने चिकित्सालय के महिला वार्ड, जनरल वार्ड, लैब, दवा स्टोर रूम, मोर्चरी कक्ष, मरीजों के बैठक
व्यवस्था प्रतीक्षालय आदि का जायजा लेकर वार्डों में साफ सफाई एवं नियमित बेडशीटे बदलने के साथ ही नियिमत रजिस्टर संधारण के निर्देश दिये। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली निःशुल्क दवाइयों के स्टॉक की भी जांच की। परिसर में ही निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए।