ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

फिरोजाबाद सिरसागंज : थाना पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश निकेतन को गिरफ्तार किया

```

फिरोजाबाद सिरसागंज l थाना पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश निकेतन को गिरफ्तार किया है l आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। बताते चलें कि दिनांक 15 मई 2021 को थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव तिवरिया एनएच -2 धर्म कांटा पर एक व्यक्ति के साथ हुई लूट एवं हत्या के प्रयास की सूचना के आधार पर सिरसागंज पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्र अधिकार सिरसागंज देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की थी। देर रात को थाना प्रभारी गिरीश चंद गौतम को खुफिया तंत्रों से जानकारी मिली की लूट व हत्या के प्रयास का अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में फ्लाईओवर के पास खड़ा है। थाना प्रभारी ने तत्काल मय हमराही पुलिस फोर्स को लेकर एनएच 2 सोथरा फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर मुठभेड़ में बदमाश निकेतन को पकड़ लिया। आरोपी पर यूपी पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम उपनिरीक्षक नितिन त्यागी, उपनिरीक्षक रनवीर सिंह उप निरीक्षक विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी सर्व लाइंस प्रभारी विक्रांत तोमर, कॉन्स्टेबल पवन कुमार, विजय कुमार, कुलदीप, परमानंद, आशीष शुक्ला ,अनिल गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *