शोषण के खिलाफ राजधनी में भरेंगे हुंकार
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
आंदोलन को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
प्राइवेट चिकित्सको का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन 18 से लखनऊ में
सोनभद्र। रावर्ट्सगंज में रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी ( प्राइवेट डॉक्टर्स एसोशिएशन ) सोनभद्र के जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए.चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें लखनऊ में 18 दिसंबर से होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में अनुभवी प्राइवेट चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन के नाम पर शोषण एवं उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसके विरोध में रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाईटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. सिंह मौर्य की अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल प्रैक्टिशनर फेडरेशन के तत्वाधान में दिनांक 18,19 व 20 दिसंबर 2024 को लखनऊ के इको गार्डेन में तीन दिवसीय धरना – प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ भागीरथी मौर्य ने कहा कि धरना प्रदर्शन में पूरे उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में अनुभवी प्राइवेट चिकित्सक भाग लेंगे । धरना – प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, जन अधिकार पार्टी, अपना दल एस, अपना दल कमेरावादी व सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों से भी धरना- प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए पत्र भेज आमंत्रित किया गया है । कहा कि सोनभद्र से भी सैकड़ो की संख्या में अनुभवी प्राइवेट चिकित्सक लखनऊ पहुंच धरना – प्रदर्शन में भाग लेंगे । बैठक में डॉ चंद्रशेखर, संजय पाठक, जगदीश कुशवाहा, विजयमल, दिनेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।