रतलाम माननीय मुख्यमंत्री जी ने वीसी के माध्यम से किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
जावरा स्थित ऑक्सीजन प्लांट का वीसी के माध्यम से उद्घाटन कर विचार साझा किया। इस ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय जी एवं गणमान्य साथियों तथा क्षेत्र के अनेक दानदाताओं के सहयोग से संभव हुई है। इस प्लांट के निर्माण में योगदान देने वाले का माननीय मुख्यमंत्री जी ने समस्त साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस ऑक्सीजन प्लांट के लिए जो दान मिला, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। पहले 1 करोड़ 10 लाख रुपये आये उसके बाद भी लोगों का दान का सिलसिला जारी है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा की
हमने COVID19 पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है। हमें अब धीरे-धीरे बाजार खोलने पड़ेंगे। लेकिन अब हमें कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर भी रखना है। शादी, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों समेत सभी बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। तीसरी लहर के लिए अस्पतालों को अपग्रेड करेंगे। बच्चों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था करेंगे। सीटी स्कैन की मशीनें अब हम जावरा जैसे बड़े अस्पताल में भी लाने की व्यवस्था करेंगे। साथ ही कोविड19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर हम सबका होगा, तो तीसरी लहर को आने से रोक सकेंगे। यदि यह आ भी गई, तो हम इसे नियंत्रित करने में सफल होंगे। इसलिए अनलॉक होने के बाद भी पूरी तरह से सावधान रहें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने ये भी कहा की
आज विश्व पर्यावरण दिवस है आप सबको इसकी शुभकामनाएं और यह आग्रह भी कि विशिष्ट अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करें। जनता के सहयोग और आप सभी की कर्मठता से मुझे विश्वास है कि हम कोरोना को पूरी तरह से नियंत्रित करने और तीसरी लहर को रोकने में सफल होगे
*रतलाम से मनोहर राजपूत कि रिपोर्ट इंडियन टीवी ब्यूरो चीफ*












Leave a Reply