ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, तो जीवन स्वस्थ रहेगा विश्व पर्यावरण दिवस पर मालथौन के पार्क परिसर में वृक्षारोपण

```

पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, तो जीवन स्वस्थ रहेगा विश्व पर्यावरण दिवस पर मालथौन के पार्क परिसर में वृक्षारोपण

मालथौन मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मालथौन के पार्क परिसर में वृक्षारोपण किया अपने संबोधन में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मालथौन के विकास की अनेक योजनाएं चल रही हैं। पिछले 5 सालों में 80 फीसदी बड़ी योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अगले 2 सालों में शेष कार्याें को पूरा कर लिया जाएगा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यहां पार्क के सामने आडीटोरियम का निर्माण हो रहा है। मुक्तिधाम का कार्य भी प्रगति पर हैं। पेयजल संकट हल करने के लिए 45 करोड़ की नल-जल योजना के टेंडर लग गए हैं। मेरा प्रयास है कि अगले साल हर घर में नल से पानी पहुंचे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यहां 1600 आवास स्वीकृत कराये गए थे, जिनमें से शेष रह गए लगभग 200 के खातों में पैसा शीघ्र पहुंच जाएगा। हमने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मालथौन क्षेत्र में आबादी घोषित करने के कार्य में प्रगति लायें, ताकि सभी पात्र परिवारों को मकान बनाने के लिए पट्टे दिये जा सकें। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दूसरे चरण में 2600 परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मालथौन सहित समूचे विधानसभा क्षेत्र में आमजन वृक्षारोपण जरूर करें और रोपे ये पौधे के रख रखाव का पूरा ध्यान दें। क्योंकि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, तो जीवन स्वस्थ रहेगा।

मालथौन से अखिलेश कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *