“जेवरात सहित नगदी रात में चोरों ने पार किया”
चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचारम गांव में रामसनेही पुत्र जगदेव के यहां आज रात चोरों ने लगभग 5 लाख से ऊपर जेवरात नगदी सहित लेकर हुए रफूचक्कर,चोरों द्वारा बक्सों को लेकर छत में ले जाकर सामग्री 4 छागल,4 बिछुआ,8 सेट पायल, 4 मंगलसूत्र, कीमती कपड़े,लगभग 80 हजार , टंकी बतासा से भरी नगदी सहित कीमती समान लेकर फरार हो गये चोरों को नहीं है प्रशासन का भय, नाम ना छापने के शर्त में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जुआ शराब जोरों पर है,कही ना कही यह कारनामा जुआडिओं, शराबियों का बताया जा रहा है आज से लगभग 15 वर्ष पहले इस प्रकार से चोरी हुई थी,आज 15 वर्ष बाद चोरी हुई बताई जा रही है चोरी का भय नहीं रहने के चलते अन्दर के दरवाजे खोल करके सभी लोग सोते थे इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस व थाना पहाड़ी पुलिस को दी गई जो मौके में पहुंचकर मौका मुआयना किया किये और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा इसके बाद इसकी सूचना थाना प्रभारी
पहाड़ी अवधेश कुमार मिश्रा को दी गई प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बहुत जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा और चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
रिपोर्ट, जितेन्द्र मोहन शुक्ल एडवोकेट, पत्रकार चित्रकूट
बाइट-पीड़ित अरूण